उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती है। हड्डियों के कमजोर होने से व्यक्ति को चलने-फिरने में परेशानी होने लगती है। वहीं, आजकल कम उम्र में भी हड्डियां वीक होने लगती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जो आपकी हड्डियों को लोहा जैसा मजबूत बना सकती है। आइए इन एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत बनाने के लिए आपको सीढ़ियां चढ़ना और उतरना चाहिए। यह हड्डियों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज में से एक है। यह बेहद आम एक्सरसाइज है।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको रोजाना 1-2 मंजिल सीढ़ी चढ़नी है और उतरनी है। आपको लगभग 15 तक ऐसा करना है। इसके बाद ब्रेक जरूर लें। नहीं, तो परेशानी बढ़ सकती है।
सीढ़ियां चढ़ने और उतरने के अलावा आप साइकिलिंग से जुड़ी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और आपकी कैलोरी भी घट सकती है।
साइकिलिंग करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि शरीर में पानी की कमी न हो। वहीं, दिल से जुड़ी बीमारियों में साइकिलिंग करने से बचें। इससे समस्या विकराल रूप ले सकती है।
हड्डियों को लोहा जैसा बनाने के लिए आप रस्सी भी कूद सकते हैं। इस दौरान शरीर पूरी तरह से एक्टिव रहता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां गायब होने लगती है। आपको आराम भी मिलता है।
जब भी रस्सी कूदें, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कमर सीधी होनी चाहिए। नहीं, तो आपके कमर में दर्द हो सकता है। कम से कम 15 मिनट रस्सी जरूर कूदें। जल्दी ही असर देखने को मिलेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com