रात में बार बार प्यास लगना इन बीमारियों का हो सकता है इशारा


By Farhan Khan03, Jul 2025 06:00 AMjagran.com

रात में बार-बार पानी पीना

कुछ लोगों की आदत होती है, वे रात में सोते समय बीच में एक बार पानी जरूर पीते हैं। एक या दो बार पानी पीना नॉर्मल है। वहीं, बार-बार पी रहे हैं, तो यह नॉर्मल नहीं है।

रात में बार-बार पानी पीने से जुड़ी बीमारियां

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रात में बार-बार पानी पी रहे हैं, तो यह किन बीमारियों की ओर इशारा हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

शुगर लेवल बढ़ना

जब शरीर में शुगर लेवल धीरे-धीरे बढ़ने लगता है, तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके चलते रात में आपको बार-बार प्यास लग सकती है।

साइकोजेनिक पॉलीडिप्सिया

साइकोजेनिक पॉलीडिप्सिया को एक मानसिक विकार माना जाता है और इस विकार में व्यक्ति को रात में बार-बार प्यास लगने लगती है।

स्लीप एपनिया

स्लीप एपनिया के कारण भी रात में व्यक्ति को बार-बार प्यास लगने लगती है। स्लीप एपनिया सांस से जुड़ी एक बीमारी है।

लाइफस्टाइल में बदलाव होना

जिन लोगों की लाइफस्टाइल धीरे-धीरे चेंज होने लगती है। उन लोगों के शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता और रात में बार-बार प्यास लगने लगती है।

डिहाइड्रेशन बीमारी

अगर आपको रात में बार-बार प्यास लग रही है, तो यह डिहाइड्रेशन बीमारी की ओर इशारा हो सकता है। आपको दिन में पर्याप्त पानी पीना चाहिए।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं

अगर आप भी इन सभी बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको रात में बार-बार प्यास लग सकती है। इसके अलावा आपको दिन में भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com