आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग उम्र से पहले बूढ़े हो रहे हैं। हालांकि इसके लिए कुछ प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं। जिनके अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए इन योगासन के बारे में विस्तार से जानें।
वृक्षासन को ट्री पोज भी कहा जाता है। यह आसन न सिर्फ आपको जवां बनाए रखता है, बल्कि आपके फोकस पॉइंट को भी बेहतर बनाता है। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।
इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने दाहिने घुटनें को मोड़ते हुए अपने दाहिने पंजे को बाएं जंघा पर रखें लें।
फिर अपने हाथों को ऊपर करके जोड़ लें। अपने बाएं पैर को सीधा रखें और सतुंलन बनाए रखें। आपको 2 से 3 बार यह आसन करना चाहिए।
ताड़ासन करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ताड़ासन करने से आपको पैरों को ताकत मिलती है और आप लंबे समय तक जवां बने रहते हैं।
ताड़ासन करने के लिए आसन को करने के लिए सबसे पहले आप खड़े हो जाए। ध्यान रहे कि इस आसान को करते समय कमर और गर्दन झुकनी नहीं चाहिए।
अब अपने दोनों हाथों को ऊपर करें और धीरे-धीरे अंदर खीच लें। इस आसान को आप 2-4 मिनट तक करें और फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com