संघर्षों से भरा होने के बाद भी भगवान राम और माता सीता का जीवन आज भी समाज के लिए एक आदर्श बना हुआ है। इस जोड़ी से पति-पत्नी कई सीख ले सकते हैं और अपनी मैरिड लाइफ को सफल बना सकते हैं।
ऐसे में आज भी जब एक महिला में गुणों की बात आती है तो अक्सर पुरुष सीता जैसे गुणों की बात करते हैं। आइए जानें आखिर कौन-से हैं वे गुण जो पुरुष अपनी पत्नी में चाहते हैं।
माता सीता ने अपने जीवन में समाज के सामने त्याग का बहुत बड़ा उदाहरण पेश किया है। महल की सभी सुख-सुविधाएं एक झटके में छोड़कर उन्होंने पति के साथ वनवास का फैसला कर लिया।
इसी तरह जो महिलाएं धन-दौलत की तुलना में रिश्तों को हमेशा आगे रखती हैं, पुरुषों की पसंद में शामिल होती हैं।
जब माता सीता के पतिव्रता धर्म पर सवाल उठे तो उन्होंने खुद सही होते हुए भी समाज में श्री राम की इज्जत की खातिर अग्नि परीक्षा का सामना किया। ये गुण हमेशा पुरुषों को पसंद आते हैं।
माता सीता ने खुद को पूरी तरह भगवान राम को समर्पित किया। रावण द्वारा हरण किए जाने के बाद भी उन्होंने अपने पतिव्रता धर्म पर आंच नहीं आने दी और राम का विश्वास जीतकर रखा।
माता सीता का ये गुण भी बेहद खास है और ये बताता है कि किसी भी रिश्ते में अपने साथी पर पूरा विश्वास और ईमानदारी कितनी जरूरी है।
सीता को दया और उदारता का प्रतीक माना जाता है। अशोक वाटिका में माता सीता हनुमान से कहती हैं कि
रावण जब भिक्षुक के रूप में कुछ मांगने आया था, जब भी अपनी परवाह किए बिना उन्होंने सुरक्षा की लकीर को पार कर लिया था ताकि वे उसकी मदद सक सकें। ऐसी महिलाएं अक्सर पुरुषों की पसंद में शुमार होती हैं।