30+ में जबरदस्त लगेंगे Sreemukhi के रॉयल एथनिक लुक्स


By Akshara Verma20, May 2025 11:40 AMjagran.com

Sreemukhi के रॉयल एथनिक लुक्स

30 की उम्र के बाद भी आप फैशनेबल एथनिक आउटफिट्स को कैरी कर सकती हैं। जी हां, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक्ट्रेस Sreemukhi के एलिगेंट और स्टाइलिश लुक देने वाले एथनिक आउटफिट्स।

व्हाइट सूट

Sreemukhi ने लॉन्ग और फ्लोरल व्हाइट सूट के साथ रंग-बिरंगे दुपट्टे को स्टाइल किया है। यह लुक यंग गर्ल्स के साथ-साथ महिलाएं भी कॉपी कर सकती हैं।

हैवी लहंगा

कलरफुल हैवी लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप शादी में मॉडर्न लुक कैरी करने के लिए बोल्ड मेकअप के साथ लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं।

प्लेन सिल्क साड़ी

एक्ट्रेस की साड़ी का पैरट ग्रीन और पर्पल कलर का कॉम्बिनेशन काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। महिलाएं टाइट बन के साथ फंक्शन में ग्लैमरस लुक के सकती हैं।

ब्लेजर विद स्कर्ट

सिंपल नेट लॉन्ग लहंगे स्टाइल स्कर्ट के साथ एक्ट्रेस ने हैवी ब्लेजर स्टाइल किया है। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप इसे शादी में कर्ली हेयर स्टाइल के साथ ट्राई करें।

पर्पल लहंगा

हैवी और रॉयल लुक लेने के लिए आप एक्ट्रेस के इस पर्पल लहंगे को स्टाइल करें। इसका डिजाइन और लुक काफी गॉर्जियस लुक दे रहा है।

प्रिंटेड प्लाजो सूट

महिलाएं 30 की उम्र में भी एक्ट्रेस जैसे प्रिंटेड शरारा सूट को कैरी कर सकती हैं। यह आपको मॉडर्न लुक देगा। साथ ही, आप इसे मेसी बन या लाइट वेवी हेयर स्टाइल को पहन सकती हैं।

डिजाइनर स्कर्ट और श्रग ड्रेस

आप घर के हल्दी फंक्शन में स्पॉटलाइट और अट्रैक्टिव दिखने के लिए एक्ट्रेस के आउटफिट लुक को ट्राई कर सकती हैं। यंग गर्ल्स के साथ-साथ महिलाएं भी इसे ट्राई करें।

फंक्शन, पार्टी और शादी में गॉर्जियस दिखने के लिए आप एक्ट्रेस के इन एथनिक लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@sreemukhi)