भारत के इन 5 जगहों पर मिलेगा बर्फबारी का मजा


By Mahak Singh02, Dec 2022 03:46 PMjagran.com

स्नोफॉल

स्नोफॉल का अनुभव करना वास्तव में एक जादुई पल होता है, स्नोमैन बनाना, बर्फ से खेलना और बर्फ की सफेद चादर का आनंद लेने की बात ही अलग है।

स्नोफॉल का मजा

अगर आप भी स्नोफॉल देखना चाहते हैं तो भारत में 5 ऐसी जगहें हैं जहां आप बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

मसूरी, उत्तराखंड

उत्तराखंड के मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है, भारत में सर्दियों के दौरान यह जगह बर्फ का स्वर्ग है, यहां आपको सफेद बर्फ की झलक देखने को मिलेगी।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है, सर्दियों के मौसम में यहां के पहाड़ सफेद बर्फ की चादर से ढक जाते हैं, बर्फीली हवाएं, भारी बर्फबारी के साथ बर्फ से ढके पहाड़ खूबसूरत लगते हैं।

गुलमर्ग , जम्मू-कश्मीर

पश्चिमी हिमालय के पीर पंजाल में स्थित गुलमर्ग सर्दियों में बर्फबारी देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, आप यहां स्कीइंग का भी आनंद ले सकते हैं।

युमथांग, सिक्किम

भारत में बर्फबारी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक सिक्किम में युमथांग है, इस शहर में लगभग साल भर बर्फबारी होती है। युमथांग को 'फूलों की घाटी' कहा जाता है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अगर आप सबसे खूबसूरत बर्फबारी का अनुभव लेना चाहते हैं तो अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर जाएं, यहां बर्फबारी के बाद ऐसा नजारा हो जाता है। जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।