होली पर घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो यहां जरूर जाएं


By Amrendra Kumar Yadav20, Mar 2024 05:48 PMjagran.com

होली का पर्व

होली का पर्व इस साल 25 मार्च को मनाया जा रहा है, ऐसे में होली को यादगार बनाने के लिए लोग ट्रिप प्लान करते हैं, अगर आप भी इस होली में कहीं घूमना चाहते हैं तो इन जगहों का रुख कर सकते हैं।

मथुरा की होली है विश्वप्रसिद्ध

होली का पर्व कृष्णनगरी मथुरा में धूमधाम से मनाया जाता है, यहां पर लठमार होली, फूल वाली होली खेली जाती है। ऐसे में यहां होली मनाना बहुत सुखद अहसास कराएगा।

पिंक सिटी जयपुर में मनाएं होली

जयपुर में भी होली का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, यहां पर दुनियाभर से लोग होली मनाने आते हैं, यहां पर होली मनाना आपके लिए यादगार रहने वाला है।

बनारस में मनाएं होली

शिव नगरी काशी में होली का मजा ही कुछ और है, यहां पर शिव जी के गीतों के साथ लोग होली मनाते हैं, होली के अवसर पर पूरा काशी रंग, गुलाल, अबीर से रंगा होता है। शिव जी की नगरी में होली मनाने का अलग ही आनंद है।

लखनऊ में लें होली का आनंद

नवाबों की नगरी लखनऊ में होली पर धूमधाम देखने लायक होती है, यहां पर घोड़े, ऊंट, हाथी के साथ बारात निकलती है और ढोल-बाजों के साथ लोग झूमते मस्ती करते हैं, ऐसे में यहां की होली आपके लिए यादगार रहेगी।

पुष्कर की होली

होली में कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो पुष्कर बेहतरीन विकल्प है, यहां पर होली पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं, जिनमें शामिल होकर होली मना सकते हैं।

वृंदावन में फूलों की होली

वृंदावन फूलों की होली के लिए जाना जाता है, यहां पर होली मनानाु बहुत सुखद रहने वाला है। यहां पर बांके बिहारी मंदिर में धूमधाम से होली मनाई जाती है।

उदयपुर में मनाएं यादगार होली

होली को यादगार बनाने के लिए उदयपुर जा सकते हैं, होली के दिनों में यहां की गलियां रंग से सराबोर होती हैं, यहां पर होली का जश्न मनाकर यादगार लम्हें बना सकते हैं।

होली के अवसर पर इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com