Dubai में आलीशान घरों के मालिक हैं ये स्टार्स


By Akanksha Jain16, Sep 2023 02:03 PMjagran.com

दुबई में घर

दुबई में घर लेने कोई आम बात नहीं है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने दुबई में घर लिया है।

एल्विश यादव

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने हाल ही में अपने जन्मदिन के दिन दुबई में एक घर लिया है, जिसकी कीमत 8 करोड़ है। 

तेजस्वी-करण

टीवी के फेमस कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने भी शानदार घर दुबई में खरीदा हुआ है, जिसकी वीडियो कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

ऐश्वर्या-अभिषेक

इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल है। कपल का एक आलीशान घर दुबई में भी है।

सोहेल खान

सलमान खान के भाई सोहेल खान ने भी दुबई में खुद का घर खरीदा हुआ है। एक्टर ने 2013 में इस फ्लैट को खरीदा था।

अनिल कपूर

बॉलीवुड के फिटनेस फ्रीक एक्टर अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनिता को दुबई में फ्लैट गिफ्ट किया था। 

शाहरुख खान

कहा जाता है कि दुबई शाहरुख खान का दूसरा घर है। एक्टर दुबई में एक आलीशान विला के मालिक हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने बुर्ज खलीफा में 2 बेडरूम का अपार्टमेंट खरीदा था, हालांकि साल 2016 में एक्ट्रेस ने इसे बेच दिया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ