शादी में पहनें Elli AvrRam के ये शानदार आउटफिट्स, दिखेंगी परम सुंदरी


By Priyam Kumari24, Jan 2025 11:00 AMjagran.com

ब्यूटीफुल एक्ट्रेस Elli AvrRam

एली अवराम बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स से सभी का दिल जीत लेती हैं। उनका हर आउटफिट बहुत ही स्टाइलिश होता है।

Elli AvrRam के शानदार आउटफिट्स

वेस्टर्न के अलावा इंडियन आउटफिट में भी एक्ट्रेस काफी कमाल लगती हैं। आज हम आपको उनके शानदार आउटफिट के कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप शादी में कैरी कर सकती हैं।

टिशू साड़ी

एली टिशू साड़ी में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। ऐसी साड़ियां लंबी महिलाओं पर खूब जचती हैं। आप भी इस तरह की साड़ी से आइडिया लेकर शादी या फंक्शन में चार चांद लगा सकती हैं।

स्टोन वर्क लहंगा

इन दिनों स्टोन वर्क लहंगा काफी ट्रेंड में है। ऐसे लहंगे शादी या रिसेप्शन के दिन के लिए बेस्ट है। आप भी एली के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी

अगर आप किसी खास की शादी में रॉयल लुक चाहती हैं, तो एली की ये साड़ी जरूर ट्राई करें। रेड कलर की सिल्क साड़ी में एक्ट्रेस काफी क्लासी और रॉयल नजर आ रही हैं।

शरारा सूट

दोस्त की शादी या मेहंदी के लिए सूट सर्च कर रही हैं, तो आप इस तरह की शरारा सूट को स्टाइल कर सकती हैं। ऐसे सूट महफिल में चार चांद लगा देते हैं।

ऑफ शोल्डर गाउन

आप शादी या पार्टी में साड़ी और लहंगे से बोर हो गई हैं, तो आप एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट करें। सिल्वर कलर के ऑफ शोल्डर गाउन को आप ट्राई सकती हैं। इसे पहनकर महफिल की लाइमलाइट बटोर सकती हैं।

साटन साड़ी

एक्ट्रेस रेड कलर की साटन साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इस तरह की साड़ी क्लासी और ग्लैमरस लुक देती हैं। आप भी उनके इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@elliavrram)