बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा फैशन सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में बनी रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में बेहद कमाल लगती हैं। आज हम आपको उनके कुछ ट्रेंडी आउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं।
दीपिका ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इस तरह की ड्रेस डिनर डेट या पार्टी-इवेंट के लिए बेस्ट है।
अगर आप सिंपल ड्रेस पहनकर बोर हो गई हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी करें। दीपिका ने फ्लावर प्रिंटेड ड्रेस पहनी है, जो उनके लुक को शानदार बना रहा है।
शादी या पार्टी में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो दीपिका की ये साड़ी लुक को ट्राई करें। गोल्डन कलर की सीक्वेन साड़ी में यंग गर्ल्स पर खूब जचती हैं। आप भी ऐसी साड़ी को अपने वॉडरोब में शामिल करें।
आप दीपिका की ये ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस को पार्टी के लिए ऑप्शन में रख सकती हैं। इस तरह की ड्रेस पार्टी में हॉट लुक देती हैं।
गोल्डन कलर की को-ऑर्ड सेट में एक्ट्रेस का लुक काफी क्लासी लग रहा है। आप भी उनके इस लुक को ट्राई करके महफिल की जान बन सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@deepikapadukone)