सर्दियों में ठंडी और सूखी हवा के कारण हमारे होंठ रूखे, बेजान और फटने लगते है, जिसके लिए लड़कियां लिप बाम लगाना पसंद करती हैं। आजकल बाजारों में यह कई तरह की आने लगी हैं, जो केमिकल से भरपुर होती हैं। आज हम आपके लिए 5 होममेड लिप बाम लेकर आएं हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले नारियल तेल, शिया बटर और कैंडिलिला वैक्स को आपस में एक बाउल में डालकर पिघलाएं। फिर इसके पेस्ट के अंदर विटामिन ई ऑयल डालकर मिस करें। जब इसका बैटर तैयार हो जाए तब अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल को मिलाएं।
यह होंठों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बीटरूट की लिप बाम को बनाने के लिए सबसे पहले बीटरूट को कद्दूकस करें, फिर उसके जूस को उबल लीजिए। जूस को उबालने के बाद इसमें विटामिन ई और नारियल तेल को डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले शिया बटर और बीज वैक्स को एक साथ गर्म करें। जब ये अच्छे से पिघल जाए तब इसके अंदर स्पीयरमेंट एसेंशियल ऑयल को डालें। इसके बाद इस पेस्ट को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को तोड़ लीजिए और धीरे धीरे बारीक कूट लीजिए। फिर इसके अंदर नारियल तेल, पेट्रोलियम जेली और विटामिन ई के कैप्सूल डालें। इस पेस्ट को 1 मिनट के बॉयल करें फिर अच्छे से पानी को अलग छान लीजिएं। सब हो जाने के बाद उसे डिब्बे में भरे और फ्रिज में डाल दें।
यह होंठों को नमी पहुंचता है। इसे बनाने के लिए गुलाब जल और ग्लिसरीन को आपस में मिलाएं। फिर इसे ठंडा होने के लिए फ्रीजर में रख दें और रोज नियमित रूप से अपने होंठों पर लगाएं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: FreePik