अगर आप शादियों में प्लेन साड़ी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। आज हम आपके लिए एक्ट्रेस के क्लासी और बोल्ड ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं।
प्लेन सैटिन साड़ी के साथ आप ग्लैमरस लुक लेने के लिए एक्ट्रेस जैसे ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। ऐसा ब्लाउज आप डिजाइनर साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं।
ग्रीन कलर की शिमरी साड़ी में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही हैं। यंग गर्ल्स शादी में गॉर्जियस लुक लेने के लिए एक्ट्रेस के डिजाइनर ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं।
अगर आप हमेशा बोरिंग ब्लाउज डिजाइन पहनकर थक गई हैं, तो इस बार शादी में कुछ नया और अट्रैक्टिव लुक के लिए आप एक्ट्रेस के इस ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत है।
आप एक्ट्रेस के इस ब्लाउज को सिंपल और स्टाइलिश दोनों साड़ी के ऊपर कैरी कर सकती हैं। यह आपको पूरी शहीद में बेहतरीन लुक देगा, जिसे लोग देखते ही रह जाएंगे।
एक्ट्रेस ने नेट की साड़ी के साथ नूडल स्ट्रैप ब्लाउज को स्टाइल किया है। यंग गर्ल्स मॉडल जैसा लुक लेने के लिए ब्लाउज के डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।
Malaika Arora ने अपनी शाइनी लेदर ब्लैक साड़ी के साथ क्रॉप टॉप जैसा ब्लाउज स्टाइल किया है। यह देखने में अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लग रहा है। आप इसे प्रिंटेड साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
आप अपनी प्लेन साड़ी के साथ एक्ट्रेस के इन खूबसूरत ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram