अक्सर इलायची का उपयोग खाने-पीने वाली चीजों और वास्तु से उपाय करने में किया जाता है। आइए जानते हैं कि इलायची के कौन से उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं?
कई लोग धन से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
रात में सोते समय तकिए के नीचे हरे कपड़े में 4 इलायची बांधकर रखें। ऐसा करने से नौकरी में सफलता के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं, तो श्री श्री बोलते हुए 3 इलायची खा लें। इससे कार्य में सफलता मिलती है। इसके अलावा, कारोबार में लाभ होता है।
शुक्रवार के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी के सामने 5 इलायची अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इसे पर्स में रख लें। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
पानी के बर्तन में 2 इलायची उबालकर उसी पानी का उपयोग करके स्नान करें। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं और करियर में सफलता के योग बनते हैं।
इलायची के इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है और करियर में आगे बढ़ता है।
धन लाभ के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ