Eid Mehndi Designs: ईद पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन


By Shradha Upadhyay02, Apr 2024 03:59 PMjagran.com

ईद उल फितर 2024 कब है ?

इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। जिसके बाद 10 अप्रैल को ईद उल फितर मनाया जाएगा। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

ईद की तैयारियां

ऐसे में यदि आपने भी ईद की तैयारियां शुरू कर दी होंगी। इस दिन तरह-तरह के व्यंजन सेवइयां बनने के साथ नए-नए कपड़े और मेहंदी भी लगाई जाती है।

ईद स्पेशल मेहंदी डिजाइन 2024

आज हम आपको ईद के लिए कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस ईद ट्राई करके अपना नूर बढ़ा सकती हैं।

वन साइड मेहंदी डिजाइन

इस तरह के वन साइड मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें आप आसानी से खुद भी लगा सकती हैं।

सिंपल मेहंदी डिजाइन

यदि आपको एकदम भरे हुए हाथ वाली मेहंदी नहीं लगानी हैं। तो इस तरह के बीच में सर्कल और क्लासी और फिंगर पर इस तरह के मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत लगते हैं।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में रहते हैं। आप इस डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं।

बैक मेहंदी डिजाइन

बैक मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ा देते हैं। ऐसे में आप इस तरह का सिंपल सोबर डिजाइन बनवा सकती हैं।

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

इस ईद आप भी फुल हैंड मेहंदी डिजाइन लुक को ट्राई करके आपकी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ