मानसून का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ने लगता है। इसके पीछे जगह-जगह बारिश की वजह से पानी इकट्ठा होना मुख्य वजह है।
मानसून में मच्छरों द्वारा फैलने वाली बीमारियां जैसे डेंगू होने का रिस्क काफी ज्यादा रहता है और डेंगू मच्छर के काटने से फैलने वाली एक बीमारी है, जिसके कारण हम संक्रमित हो जाते हैं।
आज हम आपको इफेक्टिव टिप्स के बारे में बताएंगे, जो आपको मानसून में डेंगू होने से बचा सकती है। आइए इन टिप्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप मानसून में डेंगू से बचना चाहते हैं, आपको फुल बाजू के कपड़े पहनें क्योंकि मच्छर ज्यादातर हाथ-पैरों पर काटते हैं। इसके चलते डेंगू होने का खतरा बना रहता है।
जिस टाइम भी आप सोएं। सोते ,सोते टाइम मच्छरदानी का इस्तेमाल जरूर करें। मच्छरदानी हमें मच्छरों के काटने से बचाती है और मानसून में डेंगू मच्छर ज्यादा घूमते रहते हैं।
अगर आप कूलर का इस्तेमाल करते हैं, तो मानसून के दौरान नियमित रूप से कूलर का पानी बदलते रहें, ताकि ताकि मच्छरों को अंडे देने से रोका जा सकें।
डेंगू से लड़ने के लिए आपकी इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको संतरा, कीवी, पालक और बादाम का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।
पानी भरने के बर्तनों को रोज साफ करें और उन्हें ढककर रखें। मानसून में डेंगू से बचने के लिए यह बेहद इफेक्टिव टिप्स मानी गई है। आपको भी ऐसा करना चाहिए।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com