स्टाइलिश दिखने के लिए कई चीजों का खास ख्याल रखना होता है। कई कपड़े पहनने के बाद मोटापा अधिक दिखने लगता है। वहीं, महिलाएं अपने बेली फैट को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं।
हमारा पहला इंप्रेशन लुक और कपड़े से ही होता है। ऐसे में अगर आपका स्टाइल भी बैली की वजह से खराब हो रहा है, तो आज हम आपके लिए कुछ फैशन टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर स्लिम नजर आ सकती हैं।
अगर आप पार्टी में जा रही हैं और अपनी बेली फैट को छुपाना चाहती हैं, तो शेपवियर का पहन सकती हैं। आप न्यूड शेपवियर का ही इस्तेमाल करें।
आप अपनी उम्र के हिसाब से ही कपड़ो का चुनाव करें। अगर आप कुछ भी पहन लेती हैं, तो वो अपने लुक को खराब कर सकता है।
इन दिनों लेयरिंग कपड़े खूब ट्रेंड में है। ऐसे कपड़ों में बेली फैट जल्दी नजर नहीं आता और ऐसे कपड़े क्लासी लुक देते हैं। कॉलेज या ऑफिस मीटिंग में ऐसे आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप अपने आउटफिट में फेट छुपाना चाहती हैं, तो फैब्रिक पर जरूर ध्यान दें। आप सिल्क या वेलवेट कपड़ों की जगह सैटिन, शिफॉन या जॉर्जेट के कपड़ों का चुनाव करें।
आप कपड़े खरीदते समय उनके प्रिंट्स पर गौर करें। आप बड़े प्रिंट्स की जगह छोटे प्रिंट्स और वर्टिकल स्ट्राइप्स का ही कपड़ा खरीदें। क्योंकि इन कपड़ों में आपकी बॉडी स्लिम नजर आएगी।
ऐसी ही तमाम जानकारियों को जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & Instagram (@aliaabhatt)