अपने बिहेवियर से जीतना है बॉस की दिल? आजमाएं ये 5 बॉडी लैंग्वेज हैक्‍स


By Priyam Kumari07, Jan 2025 05:45 PMjagran.com

बॉडी लैंग्वेज

आप अपने रंग-ढंग या कपड़ों के कारण नहीं, बल्कि आपका लोगों के साथ व्यवहार और आपकी बॉडी लैंग्वेज भी एलिगेंट बनाने का काम करती है।

बॉडी लैंग्वेज हैक्स

हालांकि, कई बार हमारा खराब बॉडी लैंग्वेज से सारे किए-कराए पर पानी बिखेर देती है। अगर आप भी अपने बिहेवियर से बॉस का दिल जीतना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे 5 बॉडी लैंग्वेज हैक्स के बारे में। आइए जानते हैं...

हाव-भाव का रखें ध्यान

आप अपने बॉस के आगे कुछ भी ऐसी हरकत न करें, जो आपके इंप्रेशन को खराब कर दे। बॉस से बात करते वक्त हड़बड़ाहट से बचें, बातों को ध्यान से सुनें और बातचीत में स्थिरता रखें।

आई कॉन्टैक्ट रखें

कई बार लोगों का कॉन्फिडेंस आंखों की वजह से भी खराब हो जाता है। आप जब भी अपने बॉस से बात करें तो आंखों में आंखें डालकर करें। ऐसा करने से आप कॉन्फिडेंट नजर आएंगे।

पहनावे का रखें ध्यान

आप जगह के हिसाब से कपड़ो का चुनाव करें। आपके बिहेवियर में पहनावा का भी अहम रोल होता है, जो आपके लुक को बना भी सकता है और बिगाड़ भी। इसलिए आप हमेशा शेप व साइज का ध्यान रखें।

पोस्चर ठीक रखें

आप हमेशा अपना पोस्चर ठीक रखें। लोगों से बात करते समय कमर-गर्दन सीधी रखें और गर्दन झुकी नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और एलिगेंट लुक मिलता है।

फेक स्माइल से बचें

कई लोग चेहरे पर फेक स्माइल भी रखते हैं। फेक स्माइल से चेहरे पर वो ग्लो नहीं आता, जो नेचुरल एक्सप्रेशन में है। आप हमेशा अंदर से मुस्कुराएं।

इसी तरह की सभी खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva