सर्दी आते ही बाज़ार में खट्टे-मीठे संतरे छा जाते हैं। विटामिन-सी से भरपूर संतरे में पानी की भी अच्छी मात्रा होती है, जो इसे एक बेहतरीन स्नेक बनाते हैं। यह हाइड्रेशन के साथ इम्यूनिटी बूस्ट भी करता है।
संतरे फायदेमंद ज़रूर होते हैं, लेकिन जैसे किसी चीज़ का ज़्यादा सेवन नुकसान कर सकता है, वैसे ही संतरे के साथ भी है। इसमें मौजूद कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स, चीनी, फाइबर और विटामिन-C नुकसान भी कर सकते हैं।
दिन में 4-5 संतरे खाने से फाइबर की मात्रा बढ़ जाएगी, जिससे पेट में दर्द, पेट में सूजन और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज़्यादा विटामिन-सी भी जलन, उल्टी, नींद न आना और दिल का दौरा का जोखिम बढ़ाता है।
कुछ गंभीर मामलों में, यह उल्टी और सीने में जलन का कारण बन सकता है। उच्च पोटैशियम के स्तर वाले लोगों को भी संतरे के सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
संतरे प्राकृतिक तौर पर एसीडिक होते हैं, जिससे GERD से पीड़ित लोगों के पेट में जलन हो सकती है। GERD है तो संतरे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।
सभी लोगों को एक दिन में एक या दो संतरे से ज़्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए। वरना आप बीमार पड़ सकते हैं।