छिलके समेत खाएं ये सब्जियां, सेहत रहेगी चकाचक


By Farhan Khan08, Jul 2025 11:34 AMjagran.com

सब्जियां होती हैं हेल्दी

सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो हमारे शरीर को निरोग रखने में मददगार मानी जाती है। इन्हें आमतौर पर छीलकर ही बनाया जाता है क्योंकि छिलकों पर कीटनाशक या गंदगी लगी होती है।

बिना छीले खाएं ये सब्जियां

आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें बिना छीले खाने से आपकी सेहत चकाचक हो सकती है। आइए इन सब्जियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

शकरकंद बिना छीले होती है बेस्ट

शकरकंद को छिलके के साथ खाना आपको अजीब लग सकती है, लेकिन इसके छिलके आपकी सेहतमंद रखते हैं। इनमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, बीटा-कैरोटीन और फाइबर होता है।

आलू को बिना छीले ही खाएं

आलू को कभी भी छीलकर नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि इन छिलकों में फाइबर, आयरन, पोटैशियम और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व छिपे होते हैं। ये गंभीर बीमारी को दूर रखने का काम करते हैं।

खीरा छिलके समेत खाएं

अगर आप खीरे को छीलकर खा रहे हैं, तो आप गलती कर रहे हैं। इनमें विटामिन-के, पोटैशियम और सिलिका जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल का ख्याल रखते हैं।

गाजर रोजाना खाएं

गाजर भी आपको बिना छीले ही खानी चाहिए। गाजर के छिलके बीटा-कैरोटीन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। गाजर आपकी आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखने का काम करती है।

बैंगन की सब्जी होती है बेस्ट

बैंगन की सब्जी कभी भी छीलकर नहीं बनानी चाहिए। बैंगन की सब्जी बिना छीले खाने से न सिर्फ याददाश्त मजबूत होती है, बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम होता है।

ये सब्जियां सीमित मात्रा में खाएं

हालांकि जब भी आप इन सब्जियों को खाएं, तो इनकी मात्रा का भी खास ख्याल रखें। इन सब्जियों को ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com