आजकल पूरी नींंद न लेने की वजह से कई लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि अच्छी नींद के लिए डाइट में क्या चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए पूरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसा न करने से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं।
रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे शरीर भी हेल्दी रहता है। इसके अलावा आपको तनाव की समस्या नहीं होगी।
अच्छी नींद के लिए बादाम का सेवन कर सकते हैं। यह मेलाटोनिन हार्मोन बनाने में मदद करता है।
रोजाना सोने से पहले चेरी का जूस पीना चाहिए। इससे रात में अच्छी नींद आती है। यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
कीवी का सेवन करने से सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ने लगता है। जो अच्छी नींद के लिए महत्वपूर्ण होता है।
शोध के अनुसार अगर आपको नींद न आने की समस्या होता है तो अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इससे अच्छी नींद आती है।
फैटी फिश में ओमेगा 3 और विटामिन डी पाया जाता है। जो अच्छी नींद के लिए जरूरी होता है। इसका सेवन करने से भरपूर नींद आती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ