सेहतमंद रहने के लिए न सिर्फ हेल्दी फूड के साथ-साथ आप फूड किस टाइम खा रहे हैं, यह भी बेहद जरूरी है। नहीं, तो तबियत बिगड़ने में जरा भी देर नहीं लगती।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किस टाइम खाना खाने से आपके चेहरे की चमक गायब हो सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप रात में देर से खाना खाना खाते हैं, तो इससे आपके चेहरे की चमक गायब हो सकती है या स्किन बेजान हो सकती है क्योंकि इससे स्किन सेल्स की मरम्मत बाधित होती है।
जो लोग रोजाना देर रात खाना खाते हैं, तो इससे उन्हें एसिडिटी, गैस, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि इस दौरान हमारा खाना सही से पच नहीं पाता।
देर रात जब हम खाना खाते हैं, तो इस दौरान हमारे शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी बनने लगती है और एक्स्ट्रा कैलोरी बनने से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
दिल की सेहत सीधे आपके खानपान और डेली रूटीन से जुड़ी होती है। ऐसे में देर रात डिनर करने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती है।
डायबिटीज के मरीजों को कभी भी लेट नाइट डिनर नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है।
इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आपको डिनर कम से कम सोने से 2-3 घंटे पहले कर लेना चाहिए। वहीं, आपको रात में हल्का भोजन करना चाहिए।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com