रात में फल खाने से हो सकते हैं ये नुकसान


By Akshara Verma09, Jun 2025 08:01 PMjagran.com

रात में फल खाने के नुकसान

फल स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते है। लेकिन, इन्हें रात में खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी बेकार होते है। आइए जानते हैं रात में फल खाने से होने वाले 7 नुकसान।

पाचन समस्याएं

रात में फल खाने से पाचन की समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, ज्यादा फल खाने से रात धीरे-धीरे पेट में दर्द और गैस की समस्या भी होने लगती है।

एसिडिटी होना

रात में खट्टे फल खाने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है, जिसके कारण पेट में एसिडिटी और जलन होने लगती हैं।

नींद की कमी

रात में अधिक फाइबर और शुगर वाले फल खाने से नींद पर काफी असर पड़ सकता है। यह आपके ब्लड शुगर को बढ़ाता है। साथ ही, सोने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वजन बढ़ना

रात में फल खाने से वजन बढ़ सकता है, खासकर यदि आप अधिक मात्रा में फल खाते हैं। फलों में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।

ब्लड शुगर का स्तर बढ़ना

रात में फल खाने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है, खासकर यदि आप मधुमेह से पीड़ित हैं। इससे आपको अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में समस्या हो सकती है।

पोटेशियम की अधिकता

कुछ फल जैसे कि केला और अवोकाडो पोटेशियम से भरपूर होते हैं। रात में इन फलों का अधिक मात्रा में सेवन करने से पोटेशियम की अधिकता हो सकती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।

दांतों की समस्याएं

फलों में नेचुरल शुगर पाई जाती हैं, जो दांतों में बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकती है। रात में फल खाने से दांतों और मसूड़ों में धीरे-धीरे समस्याएं होने लगती हैं। यह कैविटी जैसी समस्याओं को ज्यादा उत्पन्न करता हैं।

रात में फल का सेवन करने से आप इन सभी समस्याओं से जुझ सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik