गर्मी के मौसम में लोग अक्सर दिन में दो से तीन बार नहाना पसंद करते हैं। नहाना हमारे रूटीन का एक जरूरी हिस्सा है, ताकि हम बॉडी को साफ-सुथरा रख सकें।
भीषण गर्मी में जब नहाने के लिए शॉवर खोला जाए, तो पानी बंद करने का मन नहीं करता। इसी वजह से लोग देर तक नहाते रहते हैं।
देर तक नहाने से भले ही गर्मी से कुछ देर राहत मिल जाती है, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं देर तक नहाने के नुकसान के बारे में।
ज्यादा देर तक नहाने से स्किन ड्राई हो जाती है, जिससे खुजली की समस्या हो सकते है। वहीं, स्किन पर जलन भी पड़ सकती है।
अगर आप देर तक नहाना पसंद करते हैं, तो इससे नेचुरल तेल कम होने लगता है, जिस कारण स्किन धीरे-धीरे ड्राई होती जाएगी।
अधिक देर तक नहाने से त्वचा की परत काफी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
अगर आप पानी में ज्यादा समय बिताते हैं, तो इससे स्किन पर झुर्रियां भी पड़ सकती है। साथ ही, त्वचा ढीली भी होने लगती है।
ज्यादा देर तक नहाने से खाना पचाने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
अगर आप भी ज्यादा देर तक नहाते हैं, तो सावधान हो जाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva