रात में सोने से पहले खाएं यह 1 चीज, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल


By Ashish Mishra22, Dec 2024 06:01 PMjagran.com

ब्लड शुगर बढ़ना

कई बार ब्लड शुगर बढ़ने से परेशानियों का सामना करते हैं। इससे बचने के लिए डाइट पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि सोने से पहले क्या खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें?

अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो रात में सोने से पहले 1 चीज खा लें। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगेगा और अन्य कई फायदे भी होंगे।

सोने से पहले सौंफ चबाएं

रात में सोने से पहले सौंफ चबाने से पाचन क्रिया दुरस्त रहती है, जिससे डायबिटीज के लक्षण कम होने लगते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

शुगर को कंट्रोल करना

सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें पाया जाने वाला फाइटोकेमिकल्स इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल होने लगता है।

कब्ज से मिलता है छुटकारा

डायबिटीज में कब्ज होने पर शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में सोने से पहले सौंफ खाने से कब्ज की समस्या दूर होने लगती है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

तनाव को कम करना

सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट गुण और प्राकृतिक फाइटोकेमिकल्स होते हैं। इसे सोने से पहले खाने से तनाव और चिंता से छुटकारा मिलता है और मानसिक हेल्थ बेहतर रहता है।

बेहतर नींद

सौंफ में पर्याप्त मात्रा में मेलाटोनिन होता है, बेहतर नींद के लिए जिम्मेदार होता है। रात में सोने से पहले सौंफ खाने से अच्छी नींद आती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ