तन-मन की शांति के लिए करें यह एक आसान योगासन


By Lakshita Negi10, Dec 2024 07:00 PMjagran.com

योग

योग करने से शरीर को की फायदे होते हैं। यह तन और मन दोनों को ही स्वस्थ रखने में मदद करता है। रोजाना योगासन करने से शरीर की बैलेंसिंग पावर और फ्लेक्सिबिलिटी अच्छी होती है। हमारे इस लेख में हम आपको वृक्षासन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताएंगे।

वृक्षासन

इस योगासन को करने से शरीर का बैलेंस पावर बढ़ता है। साथ ही इसे करने से दिमाग शांत होता है और आप हमेशा फिट और हेल्दी भी रहते हैं।

वृक्षासन से स्ट्रांग बॉडी

रोजाना 15 से 20 मिनट वृक्षासन करने से आपका शरीर स्ट्रांग होता है और इससे बॉडी मसल्स भी अच्छी होती हैं। यह योगासन मसल्स को टोन करने के लिए फायदेमंद है।

मेंटल पीस के लिए वृक्षासन

इस आसन को करने से स्ट्रेस कम होता है, जिससे आपका दिमाग शांत रहता है। यह आपके मूड को अच्छा रखता है और हैप्पी हार्मोन को रिलीज करता है।

वृक्षासन करने का तरीका

एसे करने के लिए एक पैर पर खड़े हो जाएं और दूसरे पैर को जांघ पर रखकर बैलेंस करते हुए हाथों को ऊपर जोड़े। इस पोज को 2 से 3 मिनट के लिए बैलेंस करते हुए होल्ड करें।

वृक्षासन कब करना चाहिए

रोजाना सुबह खाली पेट वृक्षासन करने से इसका सबसे ज्यादा असर और फायदा मिलता है। इस आसन को करने के साथ अपनी डाइट पर भी खास ध्यान दें।

योग करने के फायदे

रोजाना अपने लिए समय निकाल कर 30 मिनट योगाभ्यास करने से आपका शरीर और दिमाग शांत होता है। साथ ही योग आपको एक्टिव और एनर्जेटिक रखता है।

हेल्दी और अच्छी लाइफ के लिए योग को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाएं और बीमारियों को कहें अल्विदा। ऐसी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।