शरीर को हेल्दी रखने के लिए आवश्यक विटामिन और पोषक तत्व का सेवन करना बेहद जरूरी है। विटामिन-बी12 इन्हीं विटामिन्स में से एक है, जो शरीर को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।
विटामिन-बी12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। यह विटामिन मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं के विकास में भी सहायता करता है।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने से आपको चक्कर आना, कमजोरी, त्वचा का पीला पड़ना, सिर में दर्द होना, डिप्रेशन और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
आज हम आपको एक ऐसी रोटी के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से आपकी बॉडी में विटामिन-बी12 की कमी पूरी हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको गेहूं के आटे में मिक्स यीस्ट से बनी रोटी के बारे बता रहे हैं। यह रोटी विटामिन-बी12 के अलावा थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आप इस रोटी को सुबह, दोपहर या शाम किसी भी समय खा सकते हैं। हालांकि, इस बात का भी खासतौर से ख्याल रखें कि इसे अधिक मात्रा में न खाएं।
आप रोटी के अलावा विटामिन-बी12 से जुड़े अन्य फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अंडे आते हैं। अंडे की जर्दी यानी एग योक विटामिन बी12 का एक अच्छा स्रोत हैं।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए दही भी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आपको इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
विटामिन बी12 के लिए आप गेहूं के आटे में मिक्स यीस्ट से बनी रोटी खा सकते हैं। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com