कई बार खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर आयरन की कमी हो जाती है। आइए जानते हैं कि शरीर में इसकी कमी होने से क्या परेशानियां होने लगती हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में इसकी कमी होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इन समस्याओं को नजरअंदाज करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन कम बनता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी कम होने लगता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को थकान और कमजोरी की समस्या होने लगती है।
शरीर में आयरन की कमी होने पर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का प्रवाह नहीं होता है, जिससे व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होती है। इससे एक्सरसाइज करने और सीढ़ियों पर चढ़ने में भी परेशानी होती है।
कई बार आयरन की कमी होने पर ऑक्सीजन का प्रवाह करने में हार्ट को परेशानी होती है, जिससे धड़कन बढ़ने लगती है। इस कमी को पूरा करने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
आयरन की कमी होने पर बालों पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा, नाखून भी कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन भी कम होने लगता है, जिससे नाखून, होंठ और स्किन आंखों पर पीलापन आने लगता है।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ