दूध में क्या मिलाकर खाने से ताकत आती है?


By Farhan Khan05, May 2024 02:00 PMjagran.com

दूध पीना

दूध को सेहतमंद व संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध इंसान का पहला आहार होता है, इसमें मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों और शरीर को मजबूत बनाता है।

दूध में मिलाकर खाएं ये चीजें

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दूध के साथ, बादाम, केला, शहद, हल्दी मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे क्या फायदे हो सकते हैं।

दूध और केले

दूध और केले का सेवन करने की सलाह वजन बढ़ाने वाले सभी व्यक्ति को दी जाती है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं केला और दूध पीने के कई दूसरे फायदे भी हैं।

शरीर को एनर्जी

यह मांसवर्धक है और बीमारी के बाद की कमजोरी व थकान को दूर कर शरीर को एनर्जी देता है। इसके अलावा यह हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत भी बनाता है।

कफ में सेवन न करें

रोज केले और दूध का शेक बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। कब्ज, अधिक कोलेस्ट्रॉल और कफ की समस्या वाले लोग इसका सेवन न करें।

दूध और मुनक्का

मुनक्का और दूध का सेवन करने से शरीर को ग्लूकोज और विटामिन्स मिलते हैं। इससे खूनी बवासीर, गले व यूरिन में जलन, आंखों में जलन व रेडनेस, दिमाग की कमजोरी, बुखार व कब्ज में लाभदायक है।

पैरों में ऐंठन से निजात

इसके साथ शरीर में दर्द, स्नायु तंत्र में गड़बड़ी, पैरों में ऐंठन और नकसीर जैसी समस्याओं में यह लाभकारी है। ऐसे में रोज दूध और मुनक्का खाएं।

शहद और दूध

शहद में लगभग सभी गुण होते हैं, दूध में इसे मिलाने से इसका फायदा अधिक मिलता है। इसे पीने से खून साफ होता है।

ऐसे में आप भी अगर दूध में मिलाकर ये चीजें खाते हैं तो लंबे समय तक सेहतमंद रहेंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com