सेहत पर खानपान और जीवनशैली का अत्यधिक असर पड़ता है। आपकी डाइट में वही चीजें शामिल होनी चाहिए, जो आपको सेहतमंद रखें।
आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।
सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने का काम करते हैं।
अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन बी12 भी पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है। आप नाश्ते में अंडे खा सकते हैं।
वेट लॉस के लिए आप अलसी के बीज डाइट में शामिल कर सकते हैं। बालों के लिए भी अलसी के बीज कम फायदेमंद नहीं है।
पपीते में विटामिन-ए, सी और ई जैसे गुण पाए जाते हैं। पेट के लिए भी यह अच्छा फल साबित हो सकता है। इम्यूनिटी भी दुरुस्त रखता है।
बादाम में मैग्नीशियम, विटामिन-ए, आयरन, कैल्शियम और फाइबर होता है। जिसका सेवन करने से दिमाग तेज होता है।
दाल में सबसे अधिक प्रोटीन होता है। लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com