विटामिन-C की कमी को पूरा करने के लिए क्या खाना चाहिए?


By Farhan Khan20, Sep 2024 05:05 PMjagran.com

विटामिन-सी

अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन-सी की जरूरत होती है। अगर शरीर में विटामिन-सी की कमी हो जाती है, तो कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं।

खाएं ये फूड्स

आज हम आपको बताएंगे कि शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा करने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।

शिमला मिर्च रोज खाएं

शिमला मिर्च पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-सी, ए, के और बीटा कैरोटीन भी होता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन-सी की कमी दूर होती है।

स्ट्रॉबेरी खाएं

स्ट्रॉबेरी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी के साथ फाइबर, पोटैशियम, फोलेट मौजूद होते हैं। जो कई रोगों को दूर करने में सहायक है।

आंवला का सेवन

आंवला स्वाद में खट्टा होता है लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद। इसमें विटामिन-सी के साथ फाइबर, पोटैशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है।

संतरे खाएं

संतरे में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन-ए, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।

ब्रोकली का सेवन

ब्रोकली में विटामिन-सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम विटामिन-ए और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।

लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com