एनीमिया की बीमारी से बचाव के लिए खाएं ये चीजें


By Akshara Verma22, Sep 2025 09:30 AMjagran.com

एनीमिया की बीमारी में खाएं ये चीजें

क्या आप जानते है एनीमिया एक आम समस्या है, जिसमें शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है। साथ ही, शरीर में ऑक्सीजन की भी कमी आ जाती हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी से बचने के लिए आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

अंकुरित दालें खाएं

अंकुरित दालों में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो एनीमिया को दूर करने में मदद करता है। आप इन्हें अपने नाश्ते या खाने में शामिल कर सकते हैं।

काजू खाएं

काजू आयरन और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। आप रोजाना 5-6 काजू खा सकते हैं।

अनार खाएं

अनार में आयरन, विटामिन सी और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करते हैं और खून की कमी दूर करते हैं। आप अनार का जूस पी सकते हैं या अनार खा सकते हैं।

गुड़ खाएं

गुड़ में आयरन भरपूर होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। आप रोजाना गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

मटर खाएं

मटर में आयरन और प्रोटीन होता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है। आप मटर को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।

काला चना खाएं

काला चना आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। आप काला चना को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।

पालक खाएं

पालक आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, बी, सी, ई और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। आप पालक का सेवन कर सकते हैं

एनीमिया जैसी बीमारी से बचने के लिए आप इन चीजों का सेवन करें। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva