आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर हो गई है और फिजिकल एक्टिविटी न करने से व्यक्ति बार-बार बीमार होने लगता है।
अगर आप मेंटल और फिजिकल रूप से पूरी तरह फिट रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। इसमें मेडिटेशन भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करते हैं, तो इससे आपको किन परेशानियों से निजात मिल सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आपको चीजों को फोकस करने में परेशानी होती है, तो ऐसे में आपको दिन में 10 मिनट में मेडिटेशन करना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपका फोकस बेहतर हो जाएगा।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इनमें हाई बीपी भी शामिल है। ऐसे में अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आपको मेडिटेशन करना चाहिए।
जिन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। उन लोगों को रोजाना मेडिटेशन करना चाहिए। इससे स्ट्रेस तुरंत गायब हो जाएगा क्योंकि इस दौरान कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल काफी कम हो जाता है।
जब किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी वीक हो जाती है, तो ऐसे में व्यक्ति बार-बार बीमार होने लगता है और मेडिटेशन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है।
जो लोग अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अपने डेली रूटीन में मेडिटेशन शामिल करना चाहिए। मेडिटेशन करने से आपका माइंड शांत होगा और आपको अच्छी नींद आएगी।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com