बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये 5 चीजें


By Farhan Khan12, Jun 2025 02:53 PMjagran.com

बाल बेजान होने की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते अधिकतर लोग बालों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनमें बालों का बेजान होना भी शामिल है।

बेजान बालों से राहत के लिए खाएं ये फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपको बेजान बालों से छुटकारा दिला सकते हैं। आइए इन बालों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

अखरोट खाएं

बेजान बालों से राहत के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और बायोटिन प्रचुर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पालक है बेस्ट

जो लोग रोजाना डाइट में पालक शामिल करते हैं, तो इससे उनके बाल बेजान नहीं होते और बाल लंबे समय तक चमकदार बने रहते हैं। पालक में विटामिन और आयरन होता है।

भीगे अंजीर खाएं

अंजीर में आयरन, कैल्शियम और विटामिन-बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को हेल्दी रखने का काम करते हैं। आपको रोजाना भीगे 2 अंजीर खाने चाहिए।

सैल्मन फिश डाइट में शामिल करें

अगर आप बेजान बालों से परेशान हो चुके हैं, तो आपको सैल्मन फिश खानी चाहिए। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन होता है, जो बालों को अंदर तक पोषण प्रदान करते हैं।

ब्रोकली रोज खाएं

ब्रोकली भी आपको बेजान बालों से राहत दिला सकती है। ब्रोकली विटामिन-सी, विटामिन-के, कैल्शियम, पोटेशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

नारियल तेल

बेजान बालों से राहत के लिए आप इन चीजों के अलावा नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लॉरिक एसिड, कैप्रिक एसिड और विटामिन-ई होता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com