रात में सोते समय आते हैं खर्राटे, खाएं ये चीजें


By Ashish Mishra24, Feb 2024 10:00 PMjagran.com

रात में खर्राटे की समस्या

कई लोगों को रात में सोते समय खर्राटे की आदत रहती है। इससे पास वालों की नींद प्रभावित होने लगती है। आइए जानते हैं कि खर्राटे से बचने के लिए किन चीजों को खाना चाहिए?

लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव

अक्सर लोगों के लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव होने पर नींद प्रभावित होने लगती है। इसके अलावा सोते समय खर्राटे आने लगते हैं।

सेब का सेवन करें

इसमें पोटैशियम पाया जाता है। इसे खाने रात में खर्राटे की समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होने लगती है।

प्याज खाएं

अक्सर लोगों को रात में खर्राटे की समस्या होने लगती है। ऐसे लोगों को प्याज का सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट गुण गले को साफ रखने में मदद करता है।

शहद का सेवन करें

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन गले की खराश को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा शहद खाने से खर्राटे की समस्या दूर होने लगती है।

हल्दी वाला दूध पिएं

हल्दी वाला दूध हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। हल्दी में पाया जाने वाला एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण नाक की समस्या को दूर करता है। रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से खर्राटे की समस्या दूर होने लगती है।

अदरक वाली चाय

इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक युक्त पदार्थों पाए जाते हैं। अदरक की चा

पर्याप्त नींद लेना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ