खर्राटे जल्दी ठीक कैसे करें?


By Amrendra Kumar Yadav03, Mar 2024 06:15 PMjagran.com

दिनभर काम के बाद नींद है जरूरी

दिनभर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बाद रात में चैन की नींद बहुत जरूरी होती है, लेकिन कई बार लोगों को खर्राटे लगाने की आदत होती है। इस वजह से कई समस्याएं होती हैं और इससे दूसरे लोगों की नींद भी प्रभावित होती है।

क्यों आते हैं खर्राटे?

हालांकि खर्राटे आने के कई कारण भी होते हैं, इसमें तनाव अधिक लेना, वजन ज्यादा होना और साइनस तथा थॉयराइड की समस्या में भी खर्राटे आते हैं।

ऐसे करें बचाव

खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव बेहद जरूरी हैं, जैसे- डाइट को नियंत्रित करें और वजन कम करें। इसके अलावा कुछ चीजों के सेवन से आप खर्राटों पर नियंत्रण पा सकते हैं।

हल्दी वाला दूध है लाभकारी

इस समस्या में हल्दी दूध बहुत लाभकारी है, इसका सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और खर्राटों की समस्या से राहत मिलती है।

खजूर हैं बहुत फायदेमंद

खर्राटों से परेशान हैं और इसकी वजह से दूसरों की नींद प्रभावित होती है तो रोजाना सोते वक्त खजूर का सेवन करें, ऐसा करने से इस समस्या से काफी हद तक आराम मिलता है।

अदरक के सेवन से मिलता है आराम

अदरक में पाए जाने वाले पोटैशियम, मैग्नीशियम खर्राटों से राहत दिलाने में कारगर हैं, अदरक के सेवन से मसल्स को रिलैक्स मिलता है। रात में सोने से पहले अदरक का छोटा सा टुकड़ा खाने से खर्राटों में आराम मिलता है।

सेब खर्राटों की समस्या में है फायदेमंद

इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करते हैं, जिससे खर्राटों की समस्या में आराम मिलता है। ऐसे में डाइट में सेब शामिल करें।

दूध में शहद मिलाकर करें सेवन

खर्राटों की समस्या में शहद बहुत लाभकारी होता है, इसके लिए रात में सोते समय दूध में शहद मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से खर्राटों की समस्या से राहत मिलती है।

खर्राटों की समस्या से राहत के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com