मानसून में फ्लू से बचने के लिए खाएं ये चीजें


By Akshara Verma20, Aug 2025 09:00 AMjagran.com

मानसून में फ्लू से बचने के लिए खाएं ये चीजें

बारिश के दिनों में बच्चों से लेकर बड़े-बड़ो को भी परेशान कर देने वाले फ्लू का सामना करना पड़ता हैं। यह सेहत और इम्यूनिटी को कमजोर कर देता हैं। स्टोरी से जानिए कि आप किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके फ्लू से आराम पा सकते हैं।

अदरक खाएं

अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश और सर्दी-जुकाम को कम करने में सहायक होते हैं। आप फ्लू को रोकने के लिए अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं।

लहसुन खाएं

लहसुन में एलिसिन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता देता है। आप लहसुन को सब्जियों, दालों या सूप में मिलाकर खा सकते हैं।

नींबू खाएं

मानसून में फ्लू से बचने के लिए आप नींबू का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर को ताकत देता है। साथ ही, हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। आप इसे पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

तुलसी खाएं

फ्लू को रोकने में तुलसी बेहद मदद करेगी। इसमें एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। आप तुलसी को चाय में डालकर पी सकते हैं।

भुना हुआ चना

क्या आप जानते हैं भुने हुए चने में फाइबर, प्रोटीन और आयरन पाया जाता हैं। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। आप इसे नींबू और प्याज के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

दही खाएं

फ्लू से बचने के लिए आप दही का सेवन करें। यह प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। आप दही का सेवन करके गैस, अपच और डायरिया जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही, यह पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। आप फ्लू से छुटकारा पाने के लिए नारियल पानी पीकर शरीर को आवश्यक पोषक तत्व दे सकते हैं।

मानसून में फ्लू से बचने के लिए आप इन चीजों को डाइट में शामिल करें। हेल्द से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva