कैंसर एक गंभीर और काफी खतरनाक बीमारियों में से एक हैं, जो लोगों के जीवन में काफी भारी नुकसान पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी बीमारी से बचने के लिए आप कौन सी चीजें खा सकते हैं।
लहसुन में सल्फर कंपाउंड पाएं जाते हैं, जो शरीर में कैंसर पैदा करने वाले तत्वों को नष्ट करने में मदद करते हैं। यह पेट, कोलन और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर देता है। आप इसे कच्चा या पकाकर खा सकते हैं। ऐसा करने से इसके गुणों का लाभ मिलता है।
ब्रोकली और अलग क्रूसिफेरस सब्जियां जैसे फूलगोभी, पत्तागोभी और केले में सल्फोराफेन पाया जाता है। यह सब्जियां कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। साथ ही, यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। आप ब्रोकली को उबालकर या स्टीम करके खा सकते है।
दही में प्रोबायोटिक्स के गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही, यह कैंसर से बचाव करने में भी मदद करते हैं।
पालक, करेले, और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर, विटामिन, और मिनरल्स से भरपूर गुण पाए जाते हैं। इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। साथ ही, शरीर से कैंसर के खतरे को भी कम करने में मदद करते हैं।
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी और क्रैनबेरी जैसे बेरीज में एंथोसायनिन और विटामिन-सी जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। ये बेरीज शरीर में से कैंसर सेल्स को खत्म करते हैं। साथ ही, यह बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। आप इसे स्मूदी बनाकर पिएं।
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी-एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में से कैंसर सेल्स को रोकते हैं। आप अखरोट को स्नैक्स के रूप में या सलाद में मिलाकर खाया जा सकते हैं।
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। आप कैंसर जैसी बीमारियों को कम करने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हैं। आप इसे दिन में करीब 2-3 कप जरूर पिएं।
शरीर में कैंसर के अंशों को कम करने के लिए आप इस चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik