खोखली हड्डियों में जान फूंकने के लिए खाएं ये 5 चीजें


By Farhan Khan14, May 2025 12:10 PMjagran.com

हड्डियों में परेशानी होना

शरीर की मजबूती के साथ हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है क्योंकि हमारा शरीर 206 हड्डियों से मिलकर बना है, लेकिन आज की खराब लाइफस्टाइल के चलते हड्डियों में परेशानी होना भी आम होता जा रहा है।

हड्डियों को मजबूत बनाने वाली चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो खोखली हड्डियों में जान फूंक सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

दूध से बनी चीजें खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आपको डाइट में दूध और दूध से बनी चीजें खानी चाहिए क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

हड्डियों के लिए पालक है जरूरी

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग अपनी डाइट में पालक शामिल करते हैं, उनकी हड्डियां लोहे जैसी होने लगती है। यह कैल्शियम से भरपूर होता है।

रोज केले खाएं

केला एक ऐसा फल है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ दिल का भी खास ख्याल रखता है। केले पोटेशियम और कैल्शियम का रिच सोर्स होते हैं।

अंडे रोज खाएं

अंडे आपकी खोखली हड्डियों में जान फूंकने का काम करते हैं। ये विटामिन-डी का रिच सोर्स होते हैं और विटामिन-डी हड्डियों के लिए लाभदायक माना जाता है।

अनानास हड्डियों को रखता है मजबूत  

अनानास खाने में काफी टेस्टी लगता है, जो हड्डियों की मजबूती के साथ-साथ दिल को सेहतमंद रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

बादाम हड्डियों के लिए होते हैं अमृत

बादाम दिमाग के लिए जितने लाभकारी माने जाते हैं, हड्डियों के लिए भी यह उतने ही अमृत होते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैल्शियम पाया जाता है।  

खोखली हड्डियों में जान फूंकने के लिए आपको ये 5 चीजें जरूर खानी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com