हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 30 के बाद सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस उम्र के बाद हमें परेशानियां घेरने लगती है।
अगर आप भी 30 के हो चुके हैं, तो ऐसे में आपको डाइट में ये फूड्स खाने चाहिए, ताकि आप निरोग रहें। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि 30 के बाद अलसी के बीज खाने से सेहत अच्छी रहती है क्योंकि इन बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
30 के बाद अक्सर हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी देखने को मिलती है। इसके लिए आपको कैल्शियम से भरपूर चीजें खानी चाहिए। आप डेयरी प्रोडक्ट्स और हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं।
30 के बाद मसल्स को स्ट्रांग बनाए रखने के लिए आपको दाल को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। दाल में प्रोटीन होता है और प्रोटीन मसल्स के लिए लाभकारी होता है।
अगर आप लंबे समय तक जवां रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक सेब खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं
इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में 30 के बाद दिल को सेहतमंद रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आलू जरूर खाएं। यह पोटेशियम से भरपूर होता है।
खाने-पीने की इन चीजों के अलावा आपको अपने रोजाना के रूटीन में एक्सरसाइज भी शामिल करनी चाहिए। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
30 के बाद ये चीजें जरूर खाएं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com