प्रोटीन के लिए जरूर खाएं ये 3 सब्जियां


By Farhan Khan16, Apr 2025 04:52 PMjagran.com

शरीर के लिए प्रोटीन है जरूरी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रोटीन एक तरह का पोषक तत्व होता है, जो शरीर की मसल्स को बनाने के साथ एनर्जी के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में शरीर में प्रोटीन कभी कम न होने दें।

प्रोटीन रिच सब्जियां

अगर आप भी शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो ऐसे में ये सब्जियां आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। आइए इन सब्जियों के बारे में जानें।

ब्रोकली शरीर में बढ़ाती है प्रोटीन

ब्रोकली भी प्रोटीन का बढ़िया स्रोत होती है। यह विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।

प्रोटीन के लिए कच्ची ब्रोकली खाएं

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि ब्रोकली को कच्चा खाने से शरीर को दोगुना प्रोटीन मिलता है। आपको भी इसे कच्चा ही खाना चाहिए।

पालक खाएं

प्रोटीन के लिए आप पालक का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन, फाइबर , कैल्शियम, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं।

डाइट में पालक शामिल करने का तरीका

पालक को आप डाइट में सलाद, सब्जी, स्मूदी और सूप के रूप शामिल कर सकते हैं। हालांकि, जब भी पालक खाएं, तो इसकी मात्रा का खासतौर से ख्याल रखें।

मटर का सेवन करें

शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने का मटर एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है। इसमें फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम भी होता है।

मटर फ्राई करके खाएं

मटर खाने का बेस्ट तरीका यह है कि आप इसे फ्राई करके खाएं। इसे आप शाम के समय स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। आपको काफी फायदा मिलेगा।

प्रोटीन के लिए आप पालक, मटर और ब्रोकली जैसी सब्जियां खा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com