गर्मियों में सभी को अखरोट खाना चाहिए। यह सेहत के लिए काफी अच्छा माना होता है। अखरोट में मौजूद प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स के गुण शरीर को कई तरह के लाभ पहुचाते हैं। आइए स्टोरी में जानते हैं कि कैसे गर्मियों में अखरोट कैसे खाना चाहिए।
आप गर्मियों में अखरोट को दूध में उबालकर पी सकते हैं। साथ ही, आप गर्म दूध के साथ इन्हें अलग से भी खा सकते हैं।
आप अखरोट को रातभर पानी में भिगोकर उसे सुबह खाना चाहिए। ऐसा करने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है।
अखरोट को खाने का यह सबसे बेस्ट तरीका होता है। आप इसका शेक और स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। यह आपके इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है।
सभी लोग गर्मियों में दही का सेवन करते है। आप शरीर को ठंडक देने के लिए दही के साथ अखरोट खाएं। साथ ही, यह अपने हाथ पैरों की सूजन को भी कम करने में मदद करेगा।
हेल्दी शरीर के लिए आप अखरोट को सौंफ के बीज, धनिए के बीज, पुदीने की पत्ती और कुछ जड़ी बूटियों के साथ मिलाकर हेल्दी स्नैक बनाकर खा सकते हैं। यह आपको गर्मी से लड़ने की शक्ति देता है।
आप अखरोट को खीर और हलवे में मिलाकर खा सकते हैं। यह आपके टेस्ट को स्वादिष्ट बनाएगा। साथ ही, शरीर को भी लाभ पहुंचाएगा।
आप अखरोट को पीसकर पाउडर बना सकते हैं। फिर, पाउडर को आप अपनी पसंद की चीजों के साथ मिलकर खाएं, जैसे दूध, दही, सलाद। यह आपकी भूख को कंट्रोल करेगा। साथ ही, नींद को बेहतर बनाएगा।
आप गर्मियों में अखरोट को इन तरीको से खा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik