बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इन दिनों वायरल फ्लू की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं फ्लू से बचाव के लिए कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में।
विटामिन C से भरपूर ये फल शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। रोजाना इनका सेवन करने से फ्लू और सर्दी-ज़ुकाम के खतरे को कम किया जा सकता है।
लहसुन नेचुरल एंटीबायोटिक के रूप में काम करता है। इसमें एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फ्लू और सर्दी-ज़ुकाम से लड़ने में मदद करते हैं।
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये शरीर को डिटॉक्स करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
ये हेल्दी नट्स विटामिन E और स्वस्थ फैट्स का बेहतरीन स्रोत हैं। इनका सेवन इम्यून सिस्टम को अंदर से मजबूत बनाता है और शरीर को एनर्जी भी देता है।
ब्रोकली और पालक में विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये ना सिर्फ फ्लू से बचाव करते हैं बल्कि त्वचा और आंखों के लिए भी फायदेमंद हैं।
शहद न केवल गले की खराश को कम करता है, बल्कि यह इन्फेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है। इसे गुनगुने पानी या हर्बल चाय में मिलाकर पीना सबसे फायदेमंद होता है।
प्रोबायोटिक्स से भरपूर ये डेयरी उत्पाद पेट और इम्यूनिटी दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। रोजाना दही खाने से शरीर की नेचुरल सुरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
इन सभी चीजों को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva