बीटरूट खाना शरीर के लिए काफी लाभदायक होता हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत को कई लाभ देंगे। परंतु, बीटरूट का जूस पीने से शरीर की कई बीमारियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं रोज बीटरूट पीने के फायदे।
चुकंदर का रस नेचुरल नाइट्रेट से भरपूर होता है, जो ब्लड वाहिकाओं को आराम देता है। साथ ही, यह रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। इसे पीने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होने लगता है।
चुकंदर में मौजूद यूरिडीन नामक तत्व मस्तिष्क के स्वास्थ्य को नियंत्रित करने और मनोदशा व आनंद केंद्रों को नियंत्रित करने में मदद करता है।
यह लिवर को साफ करने और शरीर के गंदे पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पाचन क्रिया भी बेहतर होने लगती है।
बीटरूट के जूस में आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। साथ ही, यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है।
चुकंदर में विटामिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के तनाव और सूजन को कम करने में सहायक होता है।
रोज बीटरूट का जूस पीने से शरीर में विटामिन-सी और आयरन की कमी होने से बचाता है। इसे पीने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इसे पीने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है।
बीटरूट का जूस पीने से शरीर और त्वचा को कई लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva