सर्दियों में जमकर खाएं ये ग्रीन वेजिटेबल


By Farhan Khan27, Nov 2024 02:41 PMjagran.com

खाएं ये वेजिटेबल

सर्दियों में एक्सपर्ट्स ग्रीन वेजिटेबल खाने की सलाह देते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में कौन-सी ग्रीन वेजिटेबल खानी चाहिए? आइए जानें।

पालक का सेवन

पालक में विटामिन-के, विटामिन-ए, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आयरन की कमी दूर होती है।

इम्यून सिस्टम मजबूत

इसके अलावा यह हमारी बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए मददगार माना जाता है। आपको रोज इसका सेवन करना चाहिए।

मूली के पत्ते

सर्दियों में मूली के पत्ते खाने से डाइजेशन सिस्टम के साथ-साथ सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी कई परेशानियों से भी राहत मिलती है।

मेथी का साग

सर्दियों में मेथी का साग खाना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

डाइजेशन सिस्टम में सुधार

अगर आप मेथी का साग खाते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ-साथ डाइजेशन सिस्टम में भी सुधार हो सकता है।

कब्ज से राहत

बथुआ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में सर्दियों में इसका सेवन करने से बॉडी पेन और कब्ज से राहत मिल सकती है।

सरसों का साग

सरसों का साग प्रोटीन, फाइबर सहित अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके चलते यह साग खाने से आप लंबे समय तक सेहतमंद रहेंगे।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com