शरीर को निरोग रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। आपको रोज अपनी डाइट में पोषक तत्व शामिल करने चाहिए। इन्हीं, पोषक तत्वों में प्रोटीन भी शामिल है। प्रोटीन मसल्स को मजबूत बनाने का काम करता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो लोग रोजाना केले खाते हैं, तो इससे उनके शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है। इसके अलावा केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो आपके दिल का ख्याल रखता है।
अमरूद खाने में जितना टेस्टी होती है, सेहत के लिहाज से भी यह उतना ही फायदेमंद होता है। अगर आप अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो आपको रोज एक अमरूद डाइट में शामिल करना चाहिए।
अनार न केवल आपके शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकता है, बल्कि इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिल सकता है। कुछ ही दिनों में इसके पॉजिटिव रिजल्ट आपके सामने होंगे।
जो लोग रोजाना सेब खाते हैं, तो इससे उनके शरीर में कभी प्रोटीन की कमी नहीं होती है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह में खाली पेट सेब का सेवन करना चाहिए।
संतरा विटामिन-सी से भरपूर होने के साथ-साथ प्रोटीन का रिच सोर्स होता है। संतरा रोजाना खाने से आपको शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है। आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत हो सकती है।
हालांकि, आपको शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने वाले फल खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप इन्हें लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से सेहत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com