शरीर की सूजन को कम करने के लिए खाएं ये फूड्स


By Farhan Khan10, Oct 2025 11:49 AMjagran.com

शरीर में सूजन की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग शरीर में सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं और शरीर में सूजन होने से अन्य शरीर से जुड़ी परेशानियां सामने आने लगती है।

सूजन कम करने वाले फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपके शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मददगार माने जाते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको जानकारी हो सकें।

हरी सब्जियां होती हैं बेस्ट

हमारे लिए हमेशा से हरी सब्जियां काफी गुणकारी साबित रही है। इन सब्जियों में विटामिन-के, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं। एक बार हरी सब्जियां जरूर खाएं।

फिश खाएं

रोजाना सालमन, मैकेरल, सार्डिन और टूना जैसी मछलियां खाने से शरीर में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है। इन मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

हल्दी का सेवन करें

जो लोग शरीर में होने वाली सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अपनी डाइट में हल्दी शामिल करनी चाहिए। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं, जिसमें कि एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

बेरीज रोज खाएं

जो लोग रोजाना स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, और रसबेरी जैसी बेरीज का सेवन करते हैं, तो इससे उनकी बॉडी में कभी सूजन नहीं होती। इनमें फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ई,मैंगनीज, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है।

अदरक डाइट में शामिल करें

अदरक में जिंजरोल्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन को तुरन्त कम करने का काम करते हैं। आप अदरक को अलग अलग तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं।

चीजें लिमिट में खाएं

हालांकि आपको इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि इन चीजों का अधिक मात्रा में सेवन न करें। इन चीजों को अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com