शरीर को निरोग रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन भी शामिल है। ये शरीर में खून बनाने, इम्युनिटी स्ट्रांग करने और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इनमें विटामिन-डी भी शामिल है।
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाए, तो ऐसे में इम्यून सिस्टम कमजोर होना, डिप्रेशन होना, बाल झड़ना, थकान,और हड्डियों में दर्द आदि जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी हो सकती है। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो लोग रोजाना डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे पनीर, दही और घी आदि का सेवन करते हैं, तो इससे उनके शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी हो सकती है। आपको भी इनका सेवन करना चाहिए।
अगर हम अंडे की बात करें, तो ये खाने में काफी टेस्टी होते हैं। ऐसे में शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको रोजाना अंडे खाने चाहिए। इसकी जर्दी में विटामिन-डी होता है।
शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको सालमन, टूना, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियों का सेवन करना चाहिए। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है।
मशरूम में विटामिन-डी के साथ-साथ पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, तांबा, लोहा, जिंक, प्रोटीन, और फाइबर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये खाने में काफी टेस्टी होते हैं।
विटामिन-डी से जुड़े इन फूड्स का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें आपको लिमिट में खाना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com