शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें


By Farhan Khan19, Nov 2025 03:31 PMjagran.com

विटामिन-डी है जरूरी

शरीर को निरोग रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन-डी भी शामिल है। यह विटामिन हड्डियों की मजबूती, इम्यून सिस्टम को सुधारने और मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है।

विटामिन-डी की कमी से क्या होता है?

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाए, तो ऐसे में हड्डियां कमजोर होना मेंटल हेल्थ बिगड़ना और कमजोर इम्युनिटी जैसी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में विटामिन-डी की कमी कभी न होने दें।

विटामिन-डी के लिए फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी हो सकती है। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें।

फैटी फिश का सेवन करें

अगर आप रोजाना सालमन, टूना, मैकेरल और सार्डिन जैसी फैटी फिश का सेवन करती हैं, तो इससे आपकी बॉडी को कंप्लीट विटामिन डी मिल सकता है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

अंडे की जर्दी खाएं

सर्दियों में अंडे खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अंडे की जर्दी में विटामिन-डी होता है। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

डेयरी प्रोडक्ट्स है जरूरी

डेयरी प्रोडक्ट्स विटामिन-डी का रिच सोर्स होते हैं। हालांकि, ये खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं। आप इसके लिए दूध, पनीर, दही और घी खा सकते हैं। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

मशरूम डाइट में शामिल करें

जो लोग रोजाना मशरूम खाते हैं, तो इससे उनकी हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहती है क्योंकि इसमें विटामिन-डी होता है और विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत बनाता है।

चीजें लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने वाली चीजों को खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इन्हें लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com