सुबह खाली पेट ये चीजें खाने से जीवन भर रहेंगे निरोग


By Farhan Khan26, Apr 2024 01:16 PMjagran.com

अनहेल्दी खानपान

आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अनहेल्दी खानपान की आदतों के कारण आप कई गंभीर बीमारियों को बुलावा देते हैं।

खाली पेट चीजों का सेवन

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह कुछ चीजें खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है, साथ ही वजन कम होने में मदद मिलती है।

खाएं ये फूड्स

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना सुबह खाली पेट किन चीजों को खाने से आपकी सेहत को फायदा हो सकता है। आइए इसके बारे में जानें।

पपीता खाएं

रोजाना सुबह खाली पेट पपीता खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, इसके अलावा पपीते में विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है।

जूस पिएं

खाली पेट जूस पीने से शरीर के टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके लिए आप सब्जियों का जूस यानी खीरा, चुकंदर और टमाटर का जूस पी सकते हैं।

सौंफ का पानी

सौंफ के बीज से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से सूजन, अपच और गैस की समस्या कम हो सकती है।

भीगे हुए अंजीर और किशमिश

खाली पेट भीगे हुए अंजीर और किशमिश खाने से पाचन शक्ति को बढ़ावा मिलती है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट की बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं।

नींबू पानी

नींबू पानी डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। इसे रोजाना खाली पेट पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा स्किन के लिए भी लाभदायक है।

अगर आप भी लंबे समय तक हेल्दी रहना चाहते हैं तो ऐसे में खाली पेट ये चीजें जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

ये 5 फूड्स खाने से शरीर को मिलती है तुरंत एनर्जी