हर लड़की की ख्वाहिश होती है वह स्लिम और बॉडी को फिट बनाएं रखें। लेकिन, इसके लिए सिर्फ जिम और एक्सरसाइज नहीं, बल्कि सही खानपान भी जरूरी होता है। आइए जानते हैं, कौन से ऐसे 7 सुपरफूड्स हैं, जो आपके स्लिम फिगर को पाने में मदद करेंगे।
ड्राई फ्रूट्स में फाइबर और प्रोटीन के गुण पाए जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक के लिए भरा हुआ महसूस करवाता है। साथ ही, भूख के हार्मोन को भी कंट्रोल करते है। स्लिम फिगर को मेंटेन करने के लिए बेस्ट है।
ब्रोकली में फाइबर पाया जाता है। साथ ही, इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। आप कमर को पतला करने के लिए खाने में ब्रोकली का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई विटामिन भी पाए जाते हैं, जो हेल्दी रहने के लिए काफी फायदेमंद होते है।
एवोकाडो में मौजूद फाइबर पेट को भरा हुआ फिल करवाता है। आप स्लिम दिखने के लिए ब्रेक फास्ट में या खाने के साथ एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। यह हेल्दी के साथ-साथ काफी फायदेमंद भी होता है।
वेट लॉस के लिए बीन्स एक परफेक्ट ऑप्शन है, जो आपकी फिगर को स्लिम और खूबसूरत शेप देगा। यह प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिसके कारण पेट काफी समय तक भरा हुआ रहता है। साथ ही, खाने की क्रेविंग भी नहीं होती।
यह वेट लॉस के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड वजन को कम करने में बेहद मदद करते हैं। आप स्लिम दिखने के लिए इन्हें जरूर खाएं।
दही आपके शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम देता हैं, जो आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही, फिगर को एक खूबसूरत शेप देता है।
काफी लड़कियां फिगर को शेप देने के लिए ग्रीन टी पीना पसंद करती हैं। यह आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन प्रदान करती है और आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है।
आप स्लिम फिगर के लिए इन चीजों का सेवन कर सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik